मानवीकरण अलंकार किसे कहते है, परिभाषा और उदाहरण

मानवीकरण अलंकार की परिभाषा, प्रमुख उदाहरण

मानवीकरण अलंकार किसे कहते है?

मानवीकरण अलंकार की परिभाषा – जहाँ अचेतन वस्तु का चेतन अथवा जीवित (प्राणी) के समान वर्णन किया जाये अर्थात जब प्रकृति के पदार्थो पर मानवीय क्रियाकलापों का आरोप कर दिया अथवा प्रकृति की वस्तुओं को मनुष्य की तरह कार्य करते हुए प्रकट किया जाये, वहां मानवीकरण अलंकार होता है।

जब अचेतन प्रकृति में कवि चेतना आरोपित करता है अर्थात प्रकृति पर मानवीय क्रियाकलाप आरोपित किया जाता है तब वहां मानवीकरण अलंकार होता है।

उदाहरण –

1. बीती विभावरी जाग री। अंबर पनघट में डुबो रही तारा नागरी।

व्याख्या – उपर्युक्त उदाहरण में ‘उषा’ पर ‘ नगरी’ का आरोप होने के आरोप है।

मानवीकरण अलंकार के उदाहरण – Manvikaran Alankar

2. प्रकृति के यौवन का शृंगार, करेंगे कभी न बासी फूल। व्याख्या – उपर्युक्त उदहारण में प्रकृति को एक ऐसी नवयुवती के रूप में दिखाया गया है जो अपनी युवावस्था को स्वच्छ और ताजे फूलों से सजाती है।

3. धीरे-धीरे हिम आच्छादन, हटने लगा धरातल से।  लगी वनस्पतियां अलसाई, मुख धोती शीतल जल से।

4. ऊषा सुनहले तीर बरसती जयलक्ष्मी सी-उदित हुई

5. दिवसावसान का समय, मेघमय आसमान से उतर रही है वह संध्या-सुन्दरी परी-सी धीरे, धीरे, धीरे।

6.

ऊषा सुनहले तीर बरसती
जयलक्ष्मी सी-उदित हुई ,’
इसमें अलंकार है-

(a) मानवीकरण
(c) सन्देह
(b) दृष्टान्त
(d) विरोधाभास Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)

उत्तर-(a)
उपर्युक्त पंक्ति में मानवीकरण अलंकार है। जहाँ जड़ पदार्थ अथवा प्राकृतिक उपादानों को मानवीय रूप दिया जाए, वहाँ ‘मानवीकरण अलंकार’ होता है।

दिवसावसान का समय, मेघमय आसमान से उतर रही है वह संध्या-सुन्दरी परी-सी धीरे, धीरे, धीरे। इन पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?

(a) रूपक
(b) उपमा
(c) श्लेष
(d) मानवीकरण UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016
उत्तर-(d)
प्रस्तुत पंक्तियों निराला जी के काव्य से उद्धृत हैं। इन पंक्तियों में मानवीकरण अलंकार है। ‘मानवीकरण अलंकार’ के सौन्दर्य से निराला का काव्य सम्पन्न है।

अलंकार के सन्दर्भ में ‘मानवीकरण’ से क्या अभिप्राय है?

(a) जीवात्मा का मानव बन जाना।
(b) मनुष्य द्वारा करने योग्य।
(c) वशीकरण द्वारा अन्य जीवों को मानव बना देना।
(d) वह अलंकार जिसमें भावनाओं में मानव-गुण व कार्य का आरोप किया जाए।
K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014

उत्तर-(d) जिस अलंकार में भावनाओं में मानवगुण व कार्य का आरोप किया जाए, वहाँ ‘मानवीकरण अलंकार’ होता है।

ये भी पढ़ें – अलंकार की परिभाषा, भेद, 50 उदाहरण सहित | Alankar in Hindi

Related Posts –

अनुप्रास अलंकारयमक अलंकारश्लेष अलंकार
पुनरुक्ति | वीप्सा अलंकारवक्रोक्ति अलंकारविशेषोक्ति अलंकार
उपमा अलंकारप्रतीप अलंकाररूपक अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकारव्यतिरेक अलंकारविभावना अलंकार
अतिशयोक्ति अलंकारउल्लेख अलंकारसंदेह अलंकार
भ्रांतिमान अलंकारअन्योक्ति अलंकारअनंवय अलंकार
दृष्टांत अलंकारअपँहुति अलंकारविनोक्ति अलंकार
ब्याज स्तुति अलंकारब्याज निंदा अलंकारविरोधाभास अलंकार
अत्युक्ति अलंकारसमासोक्ति अलंकारमानवीकरण अलंकार

हिंदी व्याकरण और साहित्य से सम्बंधित प्रश्न उत्तर पढ़ने के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करे. – Telegram

Recent Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *