CPCT Exam Date 2023-2024: अगर आप MP CPCT Exam की तैयारी करने के बारे में सोच रहे है तो आपको तैयारी करने से पहले अगला CPCT Calendar 2023-24 अवश्य देखना चाहिए| इससे आपको जानकारी रहेगी कि आपके पास CPCT की तैयारी करने के लिए कितने महीनों का समय है| सीपीसीटी के लिए Application Start Date और Application End date से लेकर exam date तक लगभग 2 महीने की समयावधि होती है| इस ब्लॉग पोस्ट में, हमने आपको सीपीसीटी के ऑनलाइन फॉर्म और परीक्षा तारीख के बारे में नीचे विस्तार से बताया है.
Table of Contents
What is CPCT – सीपीसीटी क्या है?
सीपीसीटी मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक कंप्यूटर डिप्लोमा की परीक्षा है| जो MAP IT द्वारा हर 2-3 महीने के अन्तराल में आयोजित कराई जाती है| इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा पास करने पर 7 वर्ष के लिए वैध स्कोरकार्ड/प्रमाणपत्र दिया जाता है. जो कि मध्यप्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में निकलने वाली भर्ती (vacancy) में योग्यता (Eligibility) के तौर पर आवश्यक है. CPCT Certification आपको सरकारी नौकरी पाने में एक कदम आगे अवसर प्रदान कर सकता है।
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भर्ती की जाती है| कई कार्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास CPCT डिप्लोमा योग्यता के तौर पर होना आवश्यक है| इसलिए अगर आप MP में Govt. Jobs के लिए Preparation कर रहे है तो कुछ भर्तियों में CPCT Diploma होना आवश्यक है.
CPCT की Full Form – “Computer Proficiency and Certification Test” है.
CPCT Exam Date Overview
Organization | MAP_IT (Madhya Pradesh Agency for Promotion of Information Technology) |
Name Of Exam | MP CPCT Diploma |
CPCT Full Form | Computer Proficiency and Certification Test |
Level Of Exam | State |
Date of Exam | 12th, 13th & 14th Jul 2024 |
CPCT Exam Fees | 660/-Rs. |
Important Docs | Scan Photo & Signature, 10th,12th or Polytechnic Marksheet |
CPCT Scorecard Valid date | 07 Years |
CPCT Result | Check Here |
Register Now | Click Here |
Official Website | https://www.cpct.mp.gov.in/ |
CPCT Exam Eligibility Criteria
- सीपीसीटी करने के लिए अभ्यर्थियों के पास दसवीं पास एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या 12वीं पास होना चाहिए।
- आवेदन के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
CPCT Exam Calendar 2023-2024
Month | Exam Date-I | Exam Date-II | Exam Date-III |
---|---|---|---|
May 2023 | 13th May | 14th May | – |
July 2023 | 21st July | 22nd July | 23rd July |
September 2023 | 29th Sep | 30th Sep | 01st October |
November 2023 | 10th Nov | 11th Nov | 12th Nov |
January 2024 | 27th Jan | 28th Jan | 29th Jan |
March 2024 | 15th March | 16th March | 17th March |
Jun 2024 | 12th Jul | 13th Jul | 14th Jul |
MP CPCT 2024 Application Form Date
सीपीसीटी के लिए आवेदन प्रारंभ तिथि 29 अगस्त 2023 और आवेदन समाप्ति तिथि 10 सितंबर 2023 है तथा परीक्षा 29 सितंबर 2023, 30 सितंबर 2023, और 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगी.
Application Start Date | 10th June 2024 |
CPCT Form Last Date | 24th June 2024 |
Registration Last Edit Window Date | 25th June 2024 |
Exam Date | 29, 30 September & 01 October 2023 |
CPCT Exam Schedule
CPCT एग्जाम के दौरान एग्जाम हॉल में परीक्षा देते समय लगने वाले समय का Duration नीचे टेबल में दिया है जो परीक्षा को सम्पूर्ण हल करने में लगता है. इस परीक्षा में दिव्यांग केटेगरी के अभ्यर्थियों को कुल 165 मिनट और अन्य कैंडिडेट्स को 130 मिनट का समय ब्रेक के साथ मिलता है.
Exam | Normal Candidates (Minutes) | PH Candidates (Minutes) |
---|---|---|
MCQ | 75 | 100 |
Mock – English Typing | 5 | 5 |
Actual Eng Typing Test | 15 | 20 |
Mock – Hindi Typing | 10 | 10 |
Actual Hindi Typing Test | 15 | 20 |
जानें – CPCT क्या है? सीपीसीटी की तैयारी कैसे करें, सम्पूर्ण जानकारी.
MP CPCT Result 2024 – एमपी CPCT Result यहाँ देखें.
CPCT Exam Centers
- Bhopal
- Indore
- Gwalior
- Jabalpur
- Ujjain
- Sagar
- Satna
CPCT Score Card Now Available
21, 22 और 23 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाली सीपीसीटी परीक्षा के Scorecard आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अगर आप जुलाई 2023 में आयोजित CPCT एग्जाम का रिजल्ट देखना चाहते है और साथ ही CPCT स्कोरकार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो सीपीसीटी Scorecard डैशबोर्ड को ओपन करके दी हुई रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा. इसके बाद आप CPCT Exam Result देख के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है.
अगर आप अच्छा CPCT Scorecard चाहते है तो आपको CPCT Diploma के लिए 6 महीने पहले से तैयारी शुरू करनी चाहिए.
CPCT Exam Syllabus 2024 in Hindi
अगर आपने सीपीसीटी कैलेंडर को देख लिया और CPCT Diploma के लिए आवेदन करने का मन बना लिया है. यदि आप सीपीसीटी की तैयारी करना चाहते है, तो आपको तैयारी करने से पहले MP CPCT Syllabus को जरुर देखना चाहिए. एक बार जब आप सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से पढ़कर समझ लेंगे तो आपको पता चल जायेगा कि आपको कौन-कौन से विषय पढना है और तैयारी कैसे करनी है.
CPCT Exam Pattern 2024
सीपीसीटी में बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर जानकारी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे – नेटवर्किंग, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि। के साथ गणित और तर्कशास्त्र का ज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की तैयारी कराई जाती है.
MP CPCT Previous Year Question Papers
MP MAP_IT द्वारा पिछले कई वर्षों से सीपीसीटी परीक्षा आयोजित कराया जा रहा है. इन सभी एग्जाम के CPCT Old Paper Pdf Download करके आपको अच्छे से प्रैक्टिस करना चाहिए. इस तरह से प्रैक्टिस करने से आपको अपनी तैयारी के बारे में मूल्यांकन हो जाता है. इसके अलावा आपको CPCT Previous Year Question Papers के प्रश्नों के स्तर का पता लग जाता है कि परीक्षा में किस लेवल के प्रश्न पूछे जाते है. और कभी-कभी कुछ प्रश्न आपको अपनी परीक्षा में मिल जाते है.
MP CPCT 2024 Admit Card
ऐसे उम्मीदवार जो सीपीसीटी परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक हैं, वो CPCT MPONLINE ke माध्यम से सीपीसीटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है. सीपीसीटी फॉर्म भरने के दौरान उम्मीदवार को 2 अलग-अलग प्रकार के नंबर प्राप्त होते है. एक सीपीसीटी परीक्षा तिथि के लिए Registration Number व दूसरा Application Number। Registration Number और Password उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजा जाता है।
CPCT Admit card परीक्षा होने की तिथि से लगभग 7 दिन पहले ही cpct official website से डाउनलोड किया जा सकता है.
Conclusion
CPCT Calendar 2023-2024 के अनुसार हर 2 महीने के अन्तराल में CPCT exam आयोजित होता है. तो अगर आप CPCT में उपस्थित होने के इच्छुक है तो अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दो. जिससे आने वाली अगली सीपीसीटी एग्जाम परीक्षा में एप्लीकेशन करके परीक्षा में शामिल हो सकते है. आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी और अगर आपका कोई सवाल हो तो Comment Box में जरुर बताएं.
FAQ
What is the full form of CPCT?
“Computer Proficiency and Certification Test”
What is the Next date of CPCT?
The Next date of CPCT Exam is 10th, 11th, and 12th November 2023.
What is the CPCT exam eligibility criteria?
To do CPCT, candidates should have 10th pass and Polytechnic Diploma or 12th pass.
Candidates must be 18 years of age to be eligible to apply.
सीपीसीटी एग्जाम कब होगी 2024?
MAP_IT के संभावित सीपीसीटी कैलेंडर के अनुसार अगला सीपीसीटी एग्जाम नवम्बर या दिसम्बर 2023 में होगा.
- मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां , नर्मदा , ताप्ती, चंबल नदी || River of Madhya Pradeshमध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां River of Madhya Pradesh नर्मदा नदी नर्मदा मध्यप्रदेश की सबसे बडी और भारत की पाँचवी बडी नदी है। मध्य प्रदेश से निकलकर महाराष्ट्र में राजपीपला… Read more: मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां , नर्मदा , ताप्ती, चंबल नदी || River of Madhya Pradesh
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 26-27 फरवरी 2022 | MP Current Affairs 2022MP Current Affairs Today: MP Daily Current Affairs में 26-27 फरवरी 2022 सभी उपयोगी मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनरल नॉलेज को एकत्रित किया गया है जो MPPSC, Patwari, MPPOLICE, MPSI और… Read more: मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 26-27 फरवरी 2022 | MP Current Affairs 2022
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQMP Current Affairs January 2023 in Hindi: एजुनामा डॉट कॉम इस लेख में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण MCQ दिए गए है| MP Current Affairs January… Read more: मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- MP Current Affairs September 2022 Pdf in Hindi | सितम्बर 2022 म. प्र. करंट अफेयर्स क्विजMP Current affairs September 2022: अगर आप मध्यप्रदेश की किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आज हम लाएं है आपके लिए मोस्ट इम्पोर्टेन्ट मध्यप्रदेश सितम्बर 2022… Read more: MP Current Affairs September 2022 Pdf in Hindi | सितम्बर 2022 म. प्र. करंट अफेयर्स क्विज
[…] ये भी देखें – CPCT Exam Date 2023-2024 – Upcoming […]