मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग || आयुक्त का कार्यकाल || सेवा शर्तें
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना कब हुई?
- मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना 1 फरवरी, 1994 में की गई ।
- म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग का प्रमुख राज्य निर्वाचन आयुक्त होता है, जिसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी कहते हैं।
- राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त के सहयोग के लिये भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सचिव के रूप में कार्य करते हैं।
- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का प्रावधान 73 वें एवं 74 वें संविఀधान संशोधन के माध्यम से पंचायतीराज एवं नगरीय शासन के चुनावों को कराने के लिए किया गया है।
- भारत के निर्वाचन आयोग के समान ही राज्य निर्वाचन आयो एक संवैधानिक संस्था है।
- राष्ट्रीय स्तर पर जो अधिकार भारत के निर्वाचन आयोग के पास है। राज्य स्तार वही अधिकर मध्य राज्य निर्वाचन आयोग के पास हैं।
- राज्य निर्वाचन आयोग का वर्णन संविधान के अनुच्छेद 243K (ट) के तहत् पंचायतों के लिए कराये जाने वाले सभी निर्वाचनों के लिए निर्वाचन नामावली तैयार करना।
- निर्वाचनों के संचालन का अधीक्षण निदेशन और नियंत्रण की जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की है।
- संविधान के अनुच्छेद 243 ZA में नगर पालिकाओं के लिये कराये जाने वाले सभी निर्वाचनों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करना।
- मध्य प्रदेश के वर्तमान राज्य निर्वाचन आयुक्त – श्री बसंत प्रताप सिंह, मुख्य चुनाव आयुक्त
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का गठन एवं संरचना
स्वरूप | संंवैधानिक |
---|---|
गठन | अनुच्छेद 243K के तहत् अनु. 243 ZA के तहत नगरपालिकाओं के चुनाव की जिम्मेदारी |
स्थापना | 1 फरवरी, 1994 |
राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्तिय | राज्यपाल के द्वारा |
राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल | 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक |
प्रथम आयुक्त | एन.बी. लोहानी |
वर्तमान आयुक्त | बसंत प्रताप सिंह |
प्रथम सचिव | श्री प्रकाश चंद्र |
वर्तमान सचिव | दुर्गविजय सिंह |
मुख्यालय | निर्वाचन भवन 58 अरेरा हिल्स, भोपाल |
- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इसका गठन अनुच्छेद 243 K के तहत किया गया है। और अनुच्छेद 243 ZA के तहत नगर पालिकाओं के चुनाव कराने की जिम्मदारी सौंपी गई हैं।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल व सेवा शर्तेंं
- निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष तक होता है। इसको उसी आधारों पर हटाया जाता है जिस प्रकार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है।
- निर्वाचन आयुक्त की सेवा शर्तें राज्यपाल के द्वारा निर्धारित की जाती हैं।
- राज्य निर्वाचन आयुक्त की सेवा शर्तों में नियुक्ति के पश्चात् कोई अलाभकारी परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
- मध्य प्रदेश राज्य के निर्वाचन आयुक्त के अनुराध पर राज्यपाल उसके कर्तव्यों के निर्वहन के लिए आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध करवाते हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्य
- मतदाता सूची तैयार करना, जिसमें नाम जोड़ना-हटाना एवं प्रकाशन करना इत्यादि शामिल है।
- स्थानीय महत्वपूर्ण सामाजिक व्यक्तियों से मतदाता जागरुकता की अपील करना।
- सोशल मीडिया पर जिलेवार आम नागरिकों से सुझाव व अभिमत के लिए सुविधा प्रदान करना।
- आयोग का मुख्य कार्य पंचपायतों एवं नगर पालिकाओं के चुनावों के संचालन का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण करना।
- 1 आयोग पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के निर्वाचन कें संबंध में निम्नलिखित अधिनियमों के तहत् काम करता है-
- म.प्र. स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन अपराध अधिनियम- 1964
- म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985
- मध्य प्रदेश सम्पत्ति विरूपण अधिनियम – 1994
- स्थानीय निर्वाचन की गतिविधियों की सतत् जानकारी देने के लिए पृथक प्रकोष्ठ की स्थापना एवं नोडल अधिकारी की नियुक्ति करना।
- म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- मध्य प्रदेश के निर्वाचन भवन का शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा ने 12 जनवरी, 1995 को किया था।
- निर्वाचन भवन का उद्घान 1 नवम्बर, 1997 को मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल मोहम्मद शफी कुरैशी ने किया था।
राज्य निर्वाचन आयोग PDF
मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त | कार्यकाल |
---|---|
श्री एन.बी लोहानी | 15-02-1994 से 16-02-2000 |
श्री गोपाल शरण शुक्ल | 16-02-2000 से 14-08-2006 |
श्री आदित्य विजय सिंह | 14-08-2006 से 10-12-2010 |
डाॅॅ.अजीत रायजादा | 10-12-2010 से 30-09-2013 |
श्री आर. परशुराम | 01-10-2013 से 31-12-2018 |
श्री बसंत प्रताप सिंह | 01-01-2019 से अब तक |
सचिव(निर्वाचन आयोग)
नाम | पदावधि |
---|---|
श्री प्रकाश चंद | 16.02.1994 – 30.11.1995 |
श्री यशपाल कुमार | 04.12.1995 – 01.10.1997 |
श्रीमती विजया श्रीवास्तव | 31.07.1998 – 09.06.2000 |
श्री के.पी.सिंह | 19.06.2000 – 24.07.2000 |
श्री व्ही.सी.रावत | 24.07.2000 – 18.07.2001 |
श्री राकेश बंसल | 23.07.2001 – 08.01.2002 |
श्री एस.पी.गुप्ता | 05.09.2002 – 28.01.2003 |
श्री एस.सी.जैन | 28.01.2003 – 28.08.2003 |
श्री अरुण तिवारी | 17.10.2003 – 18.01.2006 |
श्री हीरालाल त्रिवेदी | 06.02.2006 – 06.07.2007 |
श्रीमती उर्मिला मिश्रा | 14.08.2007 – 07.07.2008 |
डॉ राजेश राजौरा | 07.07.2008 – 07.01.2009 |
श्री अनुपम राजन | 22.07.2009 – 09.08.2010 |
श्रीमती रजनी उइके | 09.08.2010 – 22.06.2011 |
श्री सुभाष जैन | 22.06.2011 – 31.08.2012 |
श्री जी पी श्रीवास्तव | 09.11.2012 – 27.11.2015 |
श्रीमती सुनीता त्रिपाठी | 27.11.2015 – 31.12.2019 |
श्री दुर्ग विजय सिंह | 24.02.2020 – 31.07.2021 |
बी.एस. जामोद | 13.09.2021 – से अब तक |
महत्वपूर्ण आयोग mppsc aayog notes in hindi
Results
-
HD Quiz powered by harmonic design
#1. प्रश्न – किस संवधान संशोधन द्वारा राज्या निर्वाचन आयोग के गठन का किया गया?
#2. प्रश्न – राज्य निर्वाचन आयोग के गठन से संबंधिन अनुच्छेद है?
#3. प्रश्न– सर्वप्रथम राज्य निर्वाचन आयोग का गठन किस राज्य में किया गया था?
#4. प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना कब की गई
#5. प्रश्न – राज्य निर्वाचन आयोग एक है?
#6. प्रश्न– राज्य निर्वाचन आयोग किसके अधीन कार्य करता है?
#7. प्रश्न– राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
#8. प्रश्न– राज्य निर्वाचन आयुक्त को किसके के द्वारा हटाया जाता है?
#9. प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है?
#10. प्रश्न – राज्य के निर्वाचन आयोग का मुख्य पदाधिकारी किसे कहा जाता है?
#11. प्रश्न– मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग संचालन करता है?
#12. प्रश्न– राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के चुनावों का संचालन किस अनुच्छेाद के तहत करता है?
#13. प्रश्न – राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकायो के चुनाव का संचालन किस अनुच्छेद के तहत करता है?
#14. प्रश्न– राज्य निर्वाचन आयुक्त की सेवा शर्तों का निर्धारण कौन करता है?
#15. प्रश्न – राज्य निर्वाचन आयोग के पास किन प्रक्रियाओं की देख-रेख निर्देशन, नियंत्रण और संचालन का अधिकार प्राप्त है?
#16. प्रश्न– मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में निम्न में से कौन निर्वाचन आयुक्त नहीं रहा?
#17. प्रश्न– निम्न में से कौन-सा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का आयुक्त रहे हैं?
#18. प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे?
महत्वपूर्ण आयोग mppsc aayog notes in hindi