मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ

MP Current Affairs January 2023 in Hindi: एजुनामा डॉट कॉम इस लेख में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण MCQ दिए गए है|

MP Current Affairs January 2023 Pdf in Hindi

MP Current Affairs January 2023 in Hindi

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का दूसरा आवासीय संस्कृत विद्यालय खोला जायेगा?
(1) ग्वालियर
(2) मुरैना
(3) शिवपुरी
(4) रतलाम
उत्तर – (4) रतलाम
मध्यप्रदेश का दूसरा आवसीय संस्कृत विद्यालय रतलाम जिले में खोला जाएगा। इस संस्कृत विद्यालय की 500 बच्चों की क्षमता होगी। प्रदेश का पहला आवासीय संस्कृत विद्यालय डिंडोरी जिले में स्थित है।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले से आवासीय भू अधिकार योजना की शुरुआत की गई?
(1) टीकमगढ़
(2) डिंडोरी
(3) सीहोर
(4) नीमच
उत्तर – (1) टीकमगढ़
04 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवासीय भू अधिकार योजना की शुरुआत टीकमगढ़ जिले से शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत गरीबों को 600 वर्गफुट का प्लॉट दिया जायेगा।

प्रश्न – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक कितने लाख हेक्टेयर जमीन सिंचाई का लक्ष्य रखा है?
(1) 44 लाख हेक्टेयर
(2) 56 लाख हेक्टेयर
(3) 60 लाख हेक्टेयर
(4) 65 लाख हेक्टेयर
उत्तर – (4) 65 लाख हेक्टेयर
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई का लक्ष्य रखा है. वर्ष 2022 तक मध्य प्रदेश में जमीन सिंचाई 45 लाख हेक्टेयर हो गयी जिसे 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई करने का लक्ष्य रखा है.

प्रश्न – “मेरा मध्यप्रदेश व्यसन-मुक्त मध्यप्रदेश” अभियान किस विश्वविध्यालय द्वारा चलाया जा रहा है?
(1) प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
(2) जीवाजी विश्व विद्यालय
(3) हरिसिंह गौर विश्व विद्यालय
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने “मेरा मध्यप्रदेश व्यसन-मुक्त मध्यप्रदेश” अभियान का शुभारम्भ किया है. इस संस्था के द्वारा उन्नत और विकसित भारत निर्माण की दिशा में “मेरा भारत स्वस्थ भारत” अभियान कई वर्षों से चलाया जा रहा है.

प्रश्न – हाल ही में म. प्र. के किस जिले के ‘दिनेश कुमार शुक्ला’ को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) सागर
(4) जबलपुर
उत्तर – (4) जबलपुर
जबलपुर के ‘दिनेश कुमार शुक्ला’ को भारत सरकार ने 3 वर्ष के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया.

प्रश्न – मध्य प्रदेश पुलिस के ‘ई-विवेचना एप’ को राष्ट्रीय डिजिटल इंडिया अवार्ड में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
(1) पहला
(2) दूसरा
(3) तीसरा
(4) चौथा
उत्तर – (1) पहला
मध्य प्रदेश पुलिस के ‘ई-विवेचना एप’ को राष्ट्रीय डिजिटल इंडिया अवार्ड में प्रथम स्थान पर प्लैटिनम अवार्ड प्राप्त हुआ.

प्रश्न – कॉमन वेल्थ फेसिंग चैंपियनशिप में प्रज्ञा सिंह ने कौन सा पदक हासिल किया है?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (2) रजत पदक
पन्ना जिले के सिमरिया तहसील में रहने वाली प्रज्ञा सिंह ने कॉमनवेल्थ फेसिंग चैंपियनशिप के ईपी स्पर्धा में रजत पदक जीता।

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस शहर में देश की पहली सरकारी होम्योपैथिक फार्मेसी शुरू की जाएगी?
(1) भोपाल
(2) ग्वालियर
(3) इंदौर
(4) उज्जैन
उत्तर – (1) भोपाल
देश की पहली सरकारी होम्योपैथिक फार्मेसी मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में शुरू की जाएगी।

प्रश्न – स्टार्टअप ब्लिंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में इंदौर किस स्थान पर है?
(1) प्रथम स्थान
(2) पांचवे स्थान
(3) 11 वे स्थान
(4) 14 वें स्थान
उत्तर – (4) 14 वें स्थान
स्टार्टअप ब्लिंक की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर देश में 14 वें स्थान पर और भोपाल 29 वें स्थान पर है. वर्तमान में मध्यप्रदेश के 2500 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत है। मध्य प्रदेश स्टार्ट अप की नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।

MP Current Affairs 2021 Pdf in Hindi Free Download | MP GK Current Affairs

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश से किसे मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल चुना गया है?
(1) हर्षिता बबेले
(2) डॉ स्मिता पाठक
(3) दीपिका सलूजा
(4) बरसा डोंगरे
उत्तर – (1) हर्षिता बबेले
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर की हर्षिता बबेले को मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल चुना गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डॉ स्मिता पाठक ‘मिस मध्य प्रदेश’ बनी है। अशोकनगर जिले के विनीत शर्मा ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता है।

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस शहर में ‘तुलसी वन’ तैयार किया जाएगा?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) मंदसौर
(4) ग्वालियर
उत्तर – (2) भोपाल
प्रदेश के भोपाल शहर में तुलसी की मांग बढ़ती जा रही है इसको देखते हुए सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा तुलसी वन लगाने का निर्णय लिया गया है।

प्रश्न – मध्यप्रदेश में किस वर्ष को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट’ वर्ष के रूप में मनाया जाएगा?
(1) 2023 को
(2) 2024 को
(3) 2025 को
(4) 2027 को
उत्तर – (1) 2023 को
मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। मध्य प्रदेश में देश का पहला ईंट राइट मिलेट मेला भोपाल शहर में आयोजित किया गया।

प्रश्न – 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश में कहाँ मिलेटस मेले का आयोजन किया गया?
(1) इंदौर
(2) अलीराजपुर
(3) ग्वालियर
(4) भोपाल
उत्तर – (3) ग्वालियर
28 जनवरी 2023 को ग्वालियर में मिलेटस मेले का भव्य आयोजन किया गया था।

प्रश्न – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध होने पर कितने लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी?
(1) 5 लाख रुपये
(2) 7 लाख रुपये
(3) 11 लाख रुपये
(4) 15 लाख रुपये
उत्तर – (4) 15 लाख रुपये

प्रश्न – 5G तकनीक लागू करने वाला देश का पहला आकांक्षी जिला कौन सा बना है?
(1) उज्जैन
(2) विदिशा
(3) सागर
(4) इंदौर
उत्तर – (2) विदिशा
मध्य प्रदेश का विदिशा जिला आकांक्षी जिला स्टार्टअप द्वारा दिए गये 5G उपयोग मामलों को जमीनी स्तर पर रखने वाला भारत का पहला आकांक्षी जिला बन गया है| 14 दिसम्बर 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में स्थित महाकाल लोक से 5G नेटवर्क की शुरुआत की थी|

प्रश्न – देश का सबसे बड़ा क्रूज किस शहर में बनाया जा रहा है?
(1) सिंगरौली
(2) जबलपुर
(3) बालाघाट
(4) भोपाल
उत्तर – (4) भोपाल
राजधानी भोपाल के खानू गाँव में देश का सबसे बड़ा क्रूज निर्माणाधीन है | यह क्रूज गंगा विलास क्रूज से भी बड़ा होगा|

प्रश्न – हिंदी भाषा प्रयोगशाला कहाँ बनाई जा रही है?
(1) रीवा
(2) सतना
(3) सागर
(4) भोपाल
उत्तर – (4) भोपाल
भोपाल में स्थित अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में देश की अनूठी हिंदी प्रयोगशाला की स्थापना की जा रही है| ऐसी प्रयोगशाला जिसमें स्टूडेंट्स शोध के साथ ही हिंदी में अच्छे उच्चारण कर सकेंगे|

प्रश्न – मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हर्बल गार्डन कहाँ बनाया जा रहा है?
(1) ग्वालियर
(2) भोपाल
(3) इंदौर
(4) उज्जैन
उत्तर – (2) भोपाल
राजधानी भोपाल में कलियासोत पहाड़ी पर 15 एकड़ जमीन पर मध्य प्रदेश सबसे बड़ा हर्बल गार्डन बनाया जा रहा है|

(08-14) MP Current Affairs January 2023 in Hindi

प्रश्न – मध्य प्रदेश का पहला थैला एटीएम कहाँ शुरू किया गया है?
(1) ग्वालियर
(2) इंदौर
(3) दतिया
(4) श्योपुर
उत्तर – (2) इंदौर
मध्य प्रदेश का पहला थैला ATM इंदौर जिले में लगाया गया है| इस ATM में 10 रुपये डाल के पर्यावरण फ्रेंडली थैला लिया जा सकता है|

प्रश्न – हाल ही में विक्रम विश्वविध्यालय में ‘एग्जाम वारियर्स’ नामक पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण किसने किया?
(1) राज्यपाल मंगूभाई पटेल
(2) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
(3) नरोत्तम मिश्रा
(4) अमित शाह
उत्तर – (1) राज्यपाल मंगूभाई पटेल
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने विक्रम विश्वविध्यालय में ‘एग्जाम वारियर्स’ नामक पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण किया| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वारियर्स में विद्यार्थियों को स्वस्थ मन, मस्तिष्क. उमंग, उल्लास के साथ परीक्षा देने व खेल, योगासन और जीवन के प्रति पॉजिटिव नजरिया के साथ सफल होने के लिए सूत्र बताये है|

MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022

प्रश्न – हाल ही में मध्य प्रदेश से ‘मिस एंड मिस्टर इंडिया डेफ ट्राफी’ किसने जीती है?
(1) खुशबू पटेल
(2) हर्ष चौहान
(3) जयराम जाट
(4) खुशबू पटेल व हर्ष चौहान ने
उत्तर – (4) खुशबू पटेल व हर्ष चौहान ने
हाल ही में गोवा में आयोजित 10 वीं मिस एंड मिस्टर डेफ इंडिया कम्पटीशन में इंदौर की खुशबू पटेल और हर्ष चौहान ने रनर अप ट्रोफी जीती|

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘राज्य भूमि सुधार आयोग’ का नाम बदलकर ‘राज्य भूमि अधिकरण बोर्ड’ रखा है?
(1) उत्तरप्रदेश
(2) मध्य प्रदेश
(3) राजस्थान
(4) गुजरात
उत्तर – (2) मध्य प्रदेश
मध्य परदेश राज्य सरकार द्वारा ‘राज्य भूमि सुधार आयोग’ को ‘राज्य भूमि अधिकरण बोर्ड’ के नाम से घोषित किया है|

प्रश्न – NFSA की राज्य रैंकिंग सूचकांक में मध्य प्रदेश कौन से स्थान पर है?
(1) प्रथम
(2) तृतीय
(3) छटवां
(4) नौवा
उत्तर – (3) छटवां
NFSA की राज्य रैंकिंग सूचकांक के पहले संस्करण में मध्य प्रदेश देश भर में 6 वें स्थान पर है|

प्रश्न – मध्य प्रदेश की ‘सबसे बड़ी रसोई’ कहाँ संचालित की जा रही है?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) उज्जैन
(4) जबलपुर
उत्तर – (2) भोपाल
25 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी रसोई का शुभारम्भ किया| यह रसोई अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा संचालित है| इस संस्था द्वारा भोपाल जिले के शहरी क्षेत्र के 900 स्कूलों में प्रतिदिन 50,000 स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत मध्यान्ह भोजन परोसा जायेगा|

प्रश्न – प्रधानमंत्री स्व निधि योजना में मध्यप्रदेश ने देश में कौनसा स्थान प्राप्त किया है?
(1) प्रथम स्थान
(2) दूसरा स्थान
(3) चौथा स्थान
(4) आठवां स्थान
उत्तर – (1) प्रथम स्थान
मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के क्रियान्वयन में देश में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रश्न – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की किस खंडपीठ में ई-सेवा केंद्र व्यवस्था स्थापित की गई है?
(1) ग्वालियर हाई कोर्ट
(2) इंदौर हाई कोर्ट
(3) जबलपुर हाई कोर्ट
(4) ग्वालियर व इंदौर हाई कोर्ट में
उत्तर – (1) ग्वालियर हाई कोर्ट
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में ई-सेवा केंद्र व्यवस्था की शुरुआत की गई है| म. प्र. हाई कोर्ट की 2 खंडपीठ है एक इंदौर व दूसरी ग्वालियर खंडपीठ जिन्हें 28 नवम्बर 1968 को स्थापित किया गया| इसके अलावा एक अन्य खंडपीठ भोपाल में प्रस्तावित है|

प्रश्न – आठवां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किस शहर में किया गया?
(1) नई दिल्ली
(2) इंदौर
(3) भोपाल
(4) बंगलुरु
उत्तर – (3) भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 21 से 24 जनवरी 2023 तक आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय साइंस फेस्टिवल 2022 का आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की थीम “विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर देश” रखी गई थी।

प्रश्न – देश के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में ‘बैतूल का चोपना थाना’ ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
(1) पहला
(2) दूसरा
(3) पांचवां
(4) छटवां
उत्तर – (4) छटवां
प्रतिवर्ष केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के सभी थानों का मूल्यांकन किया जाता है जिसमें सर्वश्रेष्ठ 10 थानों का चयन किया जाता है। वर्ष 2022 में सर्वश्रेष्ठ थानों की लिस्ट में म. प्र. के बैतूल का चोपना थाना छटवें स्थान पर है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से किस देश में सांची गेट की प्रतिकृति का अनावरण किया गया?
(1) रूस
(2) यूएई
(3) फ्रांस
(4) जर्मनी
उत्तर – (4) जर्मनी
भारत के विश्व धरोहर स्थल सांची के प्रसिद्ध गेट की एक प्रतिकृति का अनावरण जर्मनी के बर्लिन में सिर्फ हंबोल्ट फोटो संग्रहालय परिसर में किया गया है। इस गेट का वजन लगभग 150 टन है।

प्रश्न – मध्य प्रदेश में ‘रामराजा लोक’ का निर्माण कहाँ किया जाएगा?
(1) खजुराहो
(2) ओरछा
(3) उज्जैन
(4) चित्रकूट
उत्तर – (2) ओरछा
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में भव्य और दिव्य ‘राम राजा लोक’ का निर्माण किया जायेगा। और सतना जिले के चित्रकूट में ‘बनवासी राम का लोक’ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सीहोर जिले के सलकनपुर मैं भव्य देवी लोक का निर्माण किया जाएगा।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस शहर की जयराम जाट ने श्रीलंका में आयोजित मास्टर एथलेटिक्स मीट में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए?
(1) इंदौर
(2) भिंड
(3) मुरैना
(4) दतिया
उत्तर – (1) इंदौर
हाल ही में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित श्री लंका मास्टर एथलेटिक्स मीट में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के 69 वर्षीय जयराम जाट ने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। जयराम जाटव अब तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 5 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक व एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।

मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2021 – 2022 – 2023 की पीडीएफ डाउनलोड करें.

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस शहर में 75 मीटर लंबे कैनवास पर दुनिया की सबसे बड़ी गोंड पेंटिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
(1) धार
(2) भोपाल
(3) झाबुआ
(4) सागर
उत्तर – (2) भोपाल
मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 35 कलाकारों ने दुनिया की सबसे बड़ी गोंड पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। यह पेंटिंग 75 मीटर लंबे कैनवास पर भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ पर केंद्रित है जिसे 35 कलाकारों द्वारा तैयार किया गया।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले की जेल को ISO 9001:2015 एवं 14001:2015 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ?
(1) ग्वालियर
(2) इंदौर
(3) धार
(4) पन्ना
उत्तर – (4) पन्ना
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की जिला जेल को अच्छी गतिविधियों और जेल नियमों का सही से पालन करने पर ISO 9001:2015 एवं 14001:2015 प्रमाण पत्र मिला है।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के पहले ‘गिर गोवंश प्रोजेक्ट’ की शुरुआत कहां से की गई है?
(1) भोपाल
(2) मंदसौर
(3) आगर मालवा
(4) भिंड
उत्तर – (2) मंदसौर
मध्य प्रदेश के पहले गिर गोवंश प्रोजेक्ट की शुरुआत मंदसौर जिले से की गई। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में विश्व का पहला कामधेनु गो अभ्यारण स्थित है।

प्रश्न – राष्ट्रीय खाद्य उत्सव 2023 का आयोजन किस शहर में किया गया?
(1) जबलपुर
(2) इंदौर
(3) भोपाल
(4) ग्वालियर
उत्तर – (3) भोपाल
13 से 23 जनवरी 2023 तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित भोपाल हाट में राष्ट्रीय खाद्य उत्सव 2023 का आयोजन किया गया।

प्रश्न – निम्न में से मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की जोधइया बाई बैगा को कौन से पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया है?
(1) पदम् श्री
(2) पदम् भूषण
(3) पदम् विभूषण
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) पदम् श्री
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की रहने वाली 83 वर्षीय जोधइया बाई बैगा को उनकी चित्रकारी के लिए पदम् श्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इनके चित्र देवलोक भगवान शिव व बाघ की अवधारणा पर आधारित है।

(15-21) MP Current Affairs January 2023 in Hindi

प्रश्न – म. प्र. के किस जिले के श्री रमेश परमार एवं श्रीमती शांति परमार को कला के क्षेत्र पद्म श्री सम्मान के लिए चयनित किया गया है?
(1) उमरिया
(2) झाबुआ
(3) अलीराजपुर
(4) धार
उत्तर – (2) झाबुआ
म. प्र. के झाबुआ जिले के कलाकार श्री रमेश परमार एवं श्रीमती शांति परमार को पदम् श्री पुरस्कार के लिए चुना गया। ये कलाकार पिछले 30 वर्षों से गुड़िया बना रहे है जो कि देश विदेशों में फेमस है।

प्रश्न – म. प्र. के जबलपुर जिले के डॉ. मुनिश्चर चंद्र डावर को निम्न में से किस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है?
(1) पदम् श्री
(2) पदम् भूषण
(3) पदम् विभूषण
(4) नोबेल प्राइज
उत्तर – (1) पदम् श्री
जबलपुर के डॉ. मुनिश्चर चंद्र डावर को चिकित्सा के क्षेत्र में पदम् श्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

प्रश्न – “द पॉवर ऑफ वन वोट” नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया?
(1) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
(2) राज्यपाल मंगूभाई पटेल
(3) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(4) डॉ जयशंकर
उत्तर – (2) राज्यपाल मंगूभाई पटेल
राज्यपाल मंगूभाईं पटेल ने “द पॉवर ऑफ वन वोट” नामक पुस्तक विमोचन किया।

प्रश्न – मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(1) राजीव कुमार टंडन
(2) विष्णु कुमार गुप्ता
(3) दिनेश कुमार शुक्ला
(4) रामदयाल प्रजापति
उत्तर – (4) रामदयाल प्रजापति
हाल ही में भोपाल के रहने वाले रामदयाल प्रजापति को मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है।

प्रश्न – 28 जनवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव 2023 का आयोजन कहां किया गया?
(1) जबलपुर
(2) नर्मदापुरम
(3) सीहोर
(4) बालाघाट
उत्तर – (3) सीहोर
28 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जैतपुर ग्राम में जैत गौरव दिवस व नर्मदा जयंती 2023 का आयोजन किया गया।

प्रश्न – 30 जनवरी 2023 से मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया युथ गेम्स का शुभारंभ कहाँ से किया गया है?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) उज्जैन
(4) सागर
उत्तर – (2) भोपाल
30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश में 5 वें खेलो इंडिया युथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। 30 जनवरी को खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 का शुभारंभ भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम से किया गया। खेलो इंडिया युथ गेम्स का शुभंकर चीता (आशा) और मशाल का नाम अमरकंटक है।

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा “लाड़ली बहना योजना” शुरू करने की घोषणा की गई?
(1) केंद्र सरकार
(2) उत्तरप्रदेश सरकार
(3) मध्य प्रदेश सरकार
(4) दिल्ली सरकार
उत्तर – (3) मध्य प्रदेश सरकार
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में “लाड़ली बहना योजना” शुरू करने का निर्णय लिया गया है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर परिवार की पात्र बहन को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जायेंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिवर्ष 12000 रुपये दिए जायेंगे।

प्रश्न – आयुष्मान कार्ड बनाने में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाला म. प्र. का पहला जिला कौन सा बन गया है?
(1) भोपाल
(2) इंदौर
(3) झाबुआ
(4) मुरैना
उत्तर – (2) इंदौर
आयुष्मान कार्ड बनाने में इंदौर, मध्य प्रदेश का पहला जिला है जिसने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। आयुष्मान कार्ड बनाने में सबसे निचले स्थान पर झाबुआ जिला है। आयुष्मान कार्ड बनाने वाला मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *