kendrak kya hai in hindi | केन्द्रक क्या है | केन्द्रक की परिभाषा | केन्‍द्रक दृव्‍य, कोशिका की संरचना

kendrak kya hai in hindi केन्‍द्रक (Nucleus):-

केन्द्रक की परिभाषा:- कोशिका के मध्‍य में एक संरचना होती है। जिसे केन्‍द्रक कहते हैं। यह कोशिका का सबसे प्रमुख अंग है। क्‍योंकि यह एक तरह से कोशिका के प्रबन्‍धक (Manager) के रूप में कार्य करता है। यह एक दोहरी झिल्‍ली के आवरण द्वारा चारों ओर से घिरा रहता है जिसे केन्‍द्रक कला(Nuclear envelope) कहते हैं। इसी के द्वारा केन्‍द्रक शेष कोशिका से अलग रह पाता है।

केन्द्रक प्रतिलेखन का स्थल है, जहां प्रोटीन संश्लेषण के लिए मैसेंजर RNA का उत्पादन होता है। नाभिक, कोशिका के शेष भाग और नाभिक के बीच आनुवंशिक अणुओं अर्थात आरएनए और डीएनए के आदान-प्रदान का कार्य करता है। कोशिका विभाजन के दौरान, क्रोमेटिन नाभिक में गुणसूत्रों में व्यवस्थित हो जाते हैं।

केन्द्रक द्रव्य किसे कहते हैं Nucleoplasm in hindi

केन्‍द्रक दृव्‍य (Nucleoplasm)

परिभाषा :- Nucleus के अंदर एक पारदर्शी, तरल पदार्थ भरा रहता है जिसे केन्‍द्रक दृव्‍य कहते हैं।

उचित रंजको(Stains) से रंगने पर केन्‍द्रक – दृव्‍य में धागेनुमा पदार्थ जाल(Net) के रूप में बिखरा दिखाई पड़ता है।

इसे क्रोमेटिन(Chromatin) कहते हैं। क्रोमोटिन डी.एन.ए. (DNA) एवं प्रोटीन के अणुओं के संयुक्‍त होने से बनता है।

जब कोशिका विभाजित होने लगती है, तब ये क्रोमेटिन सिकुड़कर अनेक मोटे या छोटे धागों के रूप में संगठित होने लगती है। .

इन धागों को गुणसूत्र(Chromosome) कहते हैं। इन्‍हें सूक्ष्‍मदर्शी दृरा देखा जा सकता है।

प्रत्‍येक जाति के जीवधारियों में सभी कोशिकाओं के केन्‍द्रकों में गुणसूत्रों की संख्‍या निश्चित होती है।

जैसे कि मानव में 23 जोडे(46 गुणसूत्र) मटर में 7 जोड़े (14 गुणसूत्र) आदि

प्रत्येक गुणसूत्र में जेली के समान एक गाढ़ा भाग होता है जिसे मेट्रिक्‍स (Matrix) कहते हैं।

मैट्रिक्‍स में दो परस्‍पर लिपटे महन एवं कुंडलित सूत्र दिखाई देते है जिसे क्रोमोनिमेटा(Chromonemata) कहते हैं|

प्रत्‍येक क्रोमोनिमेटा एक (क्रोमोनिमेटा  क्रोमोनिमेटा  = गुणसूत्र ) अर्द्धगुणसूत्र (Chromatid) कहलाता है। दो क्रोमेटिड एक दूसरे से एक निश्चित स्‍थान पर जुड़े हुए रहते हैं। उसे सेण्‍ट्रोमियर (Centromere) कहते हैं।

केन्द्रक का कार्य क्या है?

केन्द्रक के कार्य :- न्यूक्लियलस में प्रोटीन और RNA का संचयन करता है। कोशिका विभाजन में भाग लेना। राइबोसोम का जनन करना। केन्द्रक और अन्य जीवित कोशिकाओं के बीच अनुवांशिक गुणों का आदान प्रदान करना।

गुणसूत्रों में बहुत से जीन(Gene) होते हैं। जो एक पीढी से दूसरी पीढ़ी में स्‍थानांतरित होते हैं। इसलिए गुणसूत्रों को वांशगति का वाहक (Vehicles of heredity) कहा जाता हैं।

  • केन्द्रक का निर्माण 85% प्रोटीन, 10% R-RNA और 5% डीएनए से होता है।
  • यह एक जीव के वंशानुगत गुणों को नियंत्रित करता है।
  • एक जीव के जेनेटिक्स गुणों को दुसरे पीढ़ी तक पहुँचाना।
  • न्यूक्लियलस में प्रोटीन और RNA का संचयन करता है।
  • कोशिका विभाजन में भाग लेना।
  • राइबोसोम का जनन करना।
  • केन्द्रक और अन्य जीवित कोशिकाओं के बीच अनुवांशिक गुणों का आदान प्रदान करना।

केन्द्रक के चार भाग होते हैं।

  • केन्द्रक कला
  • केन्द्रक द्रव्य
  • केंद्रिका
  • क्रोमैटिन धागे

क्रोमोटिन के अलावा केन्‍द्रक में एक या एक से अधिक गोल रचनाएँ पायी जाती हैं। इसे केन्द्रिका(Nucleous) कहते हैं इसमें राइबोसोम (Ribosome) के लिए आर. एन. ए. (RNA)का संश्‍लेषण होता है।  

Read More:- कोशिका की संरचना(Cell Structure and Function)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *