मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स अगस्त 2021 पीडीएफ | मोस्ट इम्पोर्टेन्ट वन लाइनर करंट अफेयर्स

MP Current Affairs August 2021: MP Current Affairs 2021 in Hindi August मध्यप्रदेश के अगस्त महीने के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को इस लेख में शामिल किया गया है। म. प्र. करंट अफेयर्स हिंदी में अगस्त 2021

MP Current Affairs August 2021 pdf in hindi
म. प्र. समसामयिकी अगस्त 2021

MP Current Affairs August 2021 – One Liner

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस टाइगर रिज़र्व को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण द्वारा ‘कंज़र्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्ड (CATS)’ प्रमाण पत्र मिला है? – पन्ना टाइगर रिज़र्व

प्रश्न – मनरेगा योजना के प्रभावी संचालन के लिए हाल ही में कौन से मोबाइल एप लॉन्च किये गए है? – एरिया ऑफिसर एप एवं मोबाइल मॉनिटरिंग एप

प्रश्न – प्रदेश में कब राज्य स्तर पर ‘अन्न उत्सव’ मनाया जायेगा? – 7 अगस्त

प्रश्न – मध्यप्रदेश में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए कौन सी योजना लागू की जाएगी? – मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन अधिनियम-2021

प्रश्न – म. प्र. के किस जिले में इको फ्रैंडली टेरेस गार्डन “प्राकृतिका” बनाया गया है? – भोपाल

प्रश्न – विश्व स्कार्फ़ डे कब मनाया जाता है? – 01 अगस्त को

प्रश्न – विश्व स्तनपान दिवस कब से कब तक मनाया जाता है? – 01 अगस्त से 7 अगस्त

प्रश्न – किस जिले की सुरभि मले ने अपना नाम ‘एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ में दर्ज कराया है? – जबलपुर

प्रश्न – टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का सम्बन्ध मध्यप्रदेश के किस जिले से है? – होशंगाबाद

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में फर्नीचर और खिलौना क्लस्टर विकसित किया जा रहा है? – इंदौर

प्रश्न – ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है? – लापता बच्चों का पता लगाने

प्रश्न – 7 अगस्त को मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम का सम्बोधन किसने किया? – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

प्रश्न – प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में कमला नेहरू संग्रहालय इंदौर से 4 घड़ियाल लाये गए? – वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न – बालचर रवि पत्रिका का प्रकाशन किस संस्था के द्वारा किया जाता है? – भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा

प्रश्न – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस जिले से “आयुष्मान आपके द्वार अभियान – 2” का शुभारंभ किया? – भोपाल

प्रश्न – ऐश्वर्य प्रताप सिंह का सम्बन्ध किस खेल से है? – शूटिंग

प्रश्न – मध्यप्रदेश का पहला राजकीय होटल प्रबंधन संस्थान की जिले में खोला जायेगा? – जबलपुर

प्रश्न – प्रदेश में जहरीली शराब से मृत्यु होने पर अपराधी को कितने वर्ष की सजा का कानून लागू किया गया है? – आजीवन कारावास या मृत्युदंड या 20 लाख जुर्माना

प्रश्न – सीनियर वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की किस खिलाडी को चुना गया है? – मुस्कान किरार

प्रश्न – गोबर धन योजना में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2021-22 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कितने बायोगैस संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा है? – 9500

प्रश्न – देश का कौन सा ऐसा पहला राज्य है जिसे लॉजिस्टिक हब बनाने की पॉलिसी बनायी जा रही है? – मध्यप्रदेश

प्रश्न – लॉयंस क्लब के द्वारा किस जिले की अंशिका केसवानी को शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया? – भोपाल

प्रश्न – म. प्र. सरकार द्वारा किशोर कुमार सम्मान पुरस्कार के अंतर्गत कितने रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है? – 2 लाख

प्रश्न – राही रैंकिंग 2021 की ओर से जारी 100 रचनाकारों की सूची में जबलपुर की कथाकार संतोष श्रीवास्तव कौन सा स्थान दिया गया? – 63 वां

प्रश्न – हाल ही में प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन हो गया, इनका सम्बन्ध किस राजनैतिक पार्टी से था? – भाजपा से

प्रश्न – विधानसभा सचिवालय द्वारा लिखी गयी पुस्तक “असंसदीय शब्द एवं वाक्यांश संग्रह” पुस्तक का विमोचन किसने किया? – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने

प्रश्न – प्रदेश के किस जिले से बच्चो में एंटीबॉडी जाँच के लिए “सीरो सर्वे” की शुरुआत की गई? – इंदौर डिस्ट्रिक्ट से

प्रश्न – इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसलिंग (ICMR) की तरफ से कराये गए सीरो सर्वे के अनुसार देश के कौन से राज्य के लोगों में सर्वाधिक एन्टीबॉडी बनी है? – मध्यप्रदेश

प्रश्न – मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस किस दिन मनाया जायेगा? – 15 नवंबर

प्रश्न – 11 से 13 अगस्त तक म. प्र. के किस जिले से पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा के लिए “मैं हूँ प्रकृति रक्षक अभियान” चलाया जा रहा है? – जबलपुर जिले से

प्रश्न – श्री आदित्य श्रीवास्तव द्वारा लिखित “वायरस से वैक्सीन तक” पुस्तक का विमोचन किसने किया? – शिवराज सिंह चौहान ने

प्रश्न – भारत सरकार द्वारा जारी सूची में देश का पहला वाटर प्लस शहर कौन सा बन गया है? – इंदौर शहर

प्रश्न – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ओलम्पिक हॉकी खिलाडी विवेक सागर को कितने रुपये की सम्मान राशि दी गयी? – 1 करोड़

प्रश्न – म. प्र. से किसे अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – शुभम गुप्ता और हिमांशु कुमार गुप्ता को

प्रश्न – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस खिलाड़ी को म. प्र. शासन में DSP का पद देने की घोषणा की? – विवेक सागर को

प्रश्न – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाडी को कितने लाख रुपये देने की घोषणा की? – 31 लाख रुपये

प्रश्न – म. प्र. के किस जिले की सौम्या अग्रवाल को न्यूयॉर्क की यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेलावर का ब्रांड अम्बेस्डर बनाया गया है? – उज्जैन

प्रश्न – हाल ही में उत्तराखंड राज्य के साहित्य रत्न सम्मान से म. प्र. के किस जिले की हेमलता शर्मा को नवाजा गया है? – भोपाल

प्रश्न – म. प्र. के किस विज्ञान केंद्र को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा प्रतिष्ठित पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है? – कृषि विज्ञान केंद्र धार

प्रश्न – सोलर नीमच पार्क परियोजना से कब तक विद्युत उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया? – मार्च 2023 तक

प्रश्न – बंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय इक्वेस्ट्रियन प्रीमियर लीग में म. प्र. घुड़सवारी अकादमी के खिलाडी प्रणव खरे ने कौन सा पदक जीता है? – गोल्ड पदक

प्रश्न – हाल ही में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान एवं शोध संस्थान (PTRI) और किस संस्थान के बीच सड़क सुरक्षा के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये है? – MENIT (मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान)

प्रश्न – अभिमन्यु मिश्रा दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर को न्यूयॉर्क के टाइम स्कॉयर में 15 अगस्त को फ्लैग होस्टिंग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, का सम्बन्ध मध्यप्रदेश के किस जिले से है? – भोपाल

प्रश्न – हाल ही में मध्यप्रदेश में कौन से वर्ग के लिए सामाजिक, शैक्षिणक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक नया आयोग गठित किया गया है? – पिछड़ा वर्ग के लिए

प्रश्न – 15 अगस्त को प्रदेश के कितने पुलिसअधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित किया गया? – 9

प्रश्न – किस राज्य सरकार द्वारा ‘विद्युत प्रहरी योजना’ शुरू की गयी है? – मध्यप्रदेश

प्रश्न – हाल ही में मध्यप्रदेश के किस जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘भारत माता का मंदिर’ बनाने के घोषणा की है? – राजधानी भोपाल में

प्रश्न – हाल ही में श्री रघुनन्दन शर्मा द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘आजादी बनाम फांसी अथवा काला पानी’ का विमोचन किसने किया? – शिवराज सिंह चौहान ने

प्रश्न – हाल ही में म. प्र. के धार जिले के किस युवा शिल्पकार का चयन राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए हुआ है? – बिलाल खत्री

प्रश्न – 24 अगस्त से मध्यप्रदेश के शहरों और ग्रामीण इलाकों से खेल प्रतिभाओं को तलाशकर तराशने के लिए कौन सा अभियान चलाया जा रहा है? – ‘टैलेंट सर्च 2021’

प्रश्न – म. प्र. के खिलाडी अमित कुमार का सम्बन्ध किस खेल से है? – तीरंदाजी से

प्रश्न – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं के कॉलेज में प्रवेश लेने पर ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के अंतर्गत कितने रुपये की राशि देने की घोषणा की है? – 20000 रुपये

प्रश्न – 15 अगस्त को अफ़्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊँची छोटी किलिमंजारो पर तिरंगा लहराने वाली ज्योति आत्रे का सम्बन्ध म. प्र. के किस जिले से है? – भोपाल जिले से

प्रश्न – BIMSTEC युथ वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के किस जिले में आयोजित होगी? – भोपाल जिले

प्रश्न – म. प्र. की किस अकादमी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “जश्न-ए-आजादी” मुशायरा का ऑनलाइन आयोजन किया गया? – म. प्र. उर्दू अकादमी के द्वारा

प्रश्न – ओलिंपिक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम भारतीय महिला केनोअर कौन बन गयी है? – प्राची यादव (पैरा तैराक, ग्वालियर)

प्रश्न – केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नेशनल ट्रांसिस्ट पास सिस्टम के अंतर्गत प्रायोगिक रूप से किन दो राज्यों को चुना है? – मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना को

प्रश्न – हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कितने जिलों में हवाई पट्टी बनाने की घोषणा की? – 52 जिलों में

प्रश्न – हाल ही में म. प्र. के किस टाइगर रिज़र्व में विलुप्त “फिशिंग कैट” की खोज हुई है? – पन्ना टाइगर रिज़र्व में

प्रश्न – राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है? – मध्यप्रदेश

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस खिलाडी को खेल के सर्वोच्च पुरस्कार ‘विक्रम पुरस्कार – 2020’ के लिए चुना गया है? – विवेक सागर, हर्षवर्धन तोमर और पूजा मालवीय

प्रश्न – नार्वे में आयोजित होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूजा जाट का सम्बन्ध किस जिले से है? – देवास

प्रश्न – कोविड – 19 के प्रथम डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण करने वाला म. प्र. का पहला जिला कौन सा बन गया है? – इंदौर

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय क्लीन ईयर कैटालिस्ट प्रोग्राम के लिए भारत के बड़े शहरों में से म. प्र. के किस शहर का चयन हुआ है? – इंदौर

प्रश्न – म. प्र. वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी के किस खिलाडी ने 35 वीं हैदराबाद सेलिंग चैंपियनशिप-2021 में स्वर्ण पदक जीता है? – नेहा ठाकुर, रितिका दांगी और राममिलन यादव ने

प्रश्न – ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021’ शी इज इंडिया कांटेस्ट फर्स्ट प्रिंसेस का ख़िताब किस शहर की अमृता त्रिपाठी ने जीता? – छत्तरपुर

हेलो उपर्युक्त लिखे हुए MP Current Affairs August 2021 one liner आपको कैसे लगे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स डेली/साप्ताहिक/मासिक और इयरली करंट अफेयर्स की अपडेट के लिए हमें फॉलो करें।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश डेली / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़

    म. प्र. जिलेबार महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान

    मुरैनाभिण्डश्योपुरग्वालियर
    दतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगर
    भोपालसीहोररायसेनविदिशा
    राजगढ़उज्जैनदेवासशाजापुर
    आगर मालवारतलाममंदसौरनीमच
    इंदौरधारझाबुआअलीराजपुर
    बड़वानीखरगोनखण्डवाबुरहानपुर
    सागरदमोहछतरपुरपन्ना
    टीकमगढ़निमाड़ीरीवासतना
    सीधीसिंगरौलीशहडोलउमरिया
    अनूपपुरजबलपुरनरसिंहपुरछिंदवाड़ा
    बालाघाटमण्डलाडिंडोरीसिवनी
    कटनीबैतूलहरदाहोशंगाबाद

    आप MP Current Affairs 2021 के अन्य महीने की Pdf Download कर कर सकते है –

    January – 2021 February – 2021 March – 2021
    April – 2021May – 2021June – 2021
    July – 2021August – 2021September – 2021
    October – 2021 November – 2021December – 2021

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *